सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
भाटापारा - ग्राम पंचायत कुकदा में गत दिवस विधायक शिवरतन शर्मा के प्रथम ग्राम आगमन पर ग्रामवासियों ने जोर-शोर से स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने निषाद समाज के सामुदायिक भवन एवं ग्राम गौरव पथ का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा ने ग्राम के विकास हेतु किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल निराकरण हेतु सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। विशेष अतिथि राकेश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल ने भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।। अध्यक्षता बिसनी बचन निषाद सरपंच ग्राम पंचायत कुकदा द्वारा ग्राम के विकास हेतु ग्राम से संबंधित मांग-पत्र सौंपा। उक्त कार्यक्रम में अशोक निषाद, बचन निषाद, सालिक राम वर्मा, पंचगण मनाराम धुव्र, रामदयाल ध्रुव व निषाद समाज के लोग उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी अशोक निषाद ने दी है।