पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन का डिस्प्ले बोर्ड पखवाड़े भर से खराब

स्टेशन का डिस्प्ले बोर्ड पखवाड़े भर से खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटापारा - भाटापारा रेलवे स्टेशन का डिस्पले बोर्ड विगत करीब एक पखवाड़े से खराब है जिसके चलते आम रेल यात्रियों को रेलगाडिय़ों के आगमन व प्रस्थान करने की जानकारी के लिये पूछताछ काउंटर में लाइन लगाना पड़ रहा है।
दैनिक रेल यात्री पूनमचंद, मोतीलाल साहू, करण सेन ने बताया कि हमने इस संबंध में पूछताछ काउंटर में की किंतु वहां से कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि भाटापारा रेलवे स्टेशन चीफ बुकिंग सुपर वाइजर केपी यदु को डिस्प्ले बोर्ड खराब होने की जानकारी 12 दिनों पूर्व ही उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। रायपुर से डिस्प्ले बोर्ड को बनाने पहुंचे टीसीएम 3 के कर्मचारी रितेश अग्रवाल ने बताया कि डिस्पले बोर्ड बनाया जा रहा है किंतु डिस्प्ले पूरी जानकारी न देकर बंद हो जा रहा है।
काम चल रहा है, तीन चार दिनों में ठीक होने की संभावना है।