- Hindi News
- रियल इस्टेट कारोबारी निकला क्रिकेट का सटोरिया
रियल इस्टेट कारोबारी निकला क्रिकेट का सटोरिया
राजनांदगांव - शहर में कुसुम कंस्ट्रक्शन के नाम से रियल इस्टेट का काम करने वाला कारोबारी शरद पांडेय मंगलवार को टप्पा के एक मकान में क्रिकेट सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया गया। उसके साथ आरोपी रवि भी पकड़ा गया। दोनों ही सटोरियों के पास से 42 हजार रुपए नगद, 24 लाख की सट्टा पट्टी, टीवी और 11 मोबाइल जब्त किए गए। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोपहर तकरीबन 2.30 बजे क्राइम ब्रांच की टीम सूचना पर टप्पा पहुंची। काफी देर तक जवान घर के बाहर की घेराबंदी कर बैठे हुए थे।
ताकि भनक लगने के बाद भी आरोपी शरद पांडेय और रवि गिडिय़ानी भाग न जाएं। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ 4क जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों ने मकान में बाहर से ताला लगा दिया था। इसलिए भी पुलिस का शक और गहरा हो गया।
इस कार्रवाई में संतोष सिंह, ज्ञानेंद्र, अनित शुक्ला, विनोद साहू, जी सीरिल, अरूण कुमार, संजय सोनी और मनीष मानिकपुरी शामिल रहे।
24 लाख 61 हजार की सट्टा पट्टी
एडिशनल एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि दोनों ही आरोपियों के पास 24 लाख 61 हजार रुपए की सट्टा पट्टी भी जब्त की गई है। इसमें क्रिकेट सट्टे का पूरा हिसाब लिया गया है। उसकी भी जांच की जा रही है। इसके अलावा उनसे पूछताछ भी की जा रही है, इसमें सटोरियों के बड़े रैकेट का भी पता चल सकता है।
बाहर ताला, अंदर सट्टा
सट्टे खिलाते पकड़े गए आरोपी शरद पर पुलिस को संदेह इसलिए भी रहा कि जब वह इस अवैध कारोबार से जुड़ा नहीं है तो बाहर से ताला लगाकर वह आरोपी रवि के साथ मकान में क्या कर रहा था। वहीं उसे क्रिकेट सट्टे की जानकारी थी तो उसने पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी। इस पर आरोपी शरद को पुलिस को कोई जवाब नहीं दे पाया।
ट