पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उर्दू शिक्षा को बढ़ावा देने एक्शन प्लान

उर्दू शिक्षा को बढ़ावा देने एक्शन प्लान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - महासमुंद
छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर अल्पसंख्यक कल्याण के लिए संचालित प्रधानमंत्री नवीन 15 सूत्रीय कायक्रम की क्रियान्वयन की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में अल्पसंख्यक वर्ग के हितग्राहियों को लक्ष्य के अनुरूप लाभान्वित करें। इस अवसर पर कलेक्टर आर शंगीता, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अपर कलेक्टर ओंकार यदु, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एसके दुबे सहित अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक के दौरान कहा गया कि कब्रिस्तानों बिजली, पानी की सुविधा उपलब्ध कराए जाए। उर्दू शिक्षा के मांग के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाए तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जावे।आयोग के सचिव एमआर खान ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग की सहभागिता शिक्षा के क्षेत्र में भी होना चाहिए। छात्रवृत्ति योजना सहित इन वर्गों के विद्यार्थियों के लिए संचालित अन्य योजना का लाभ उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने मौलाना आजाद फाउंडेशन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि वर्ष 2013-14 में जिले को संशोधित 65 इकाई का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अल्पसंख्यकों के लिए 5 प्रतिशत अर्थात तीन का लक्ष्य निर्धारित है। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा छह लोगों को फोटो कापी, कम्प्यूटर, मोटर वाईडिंग, मोबाईल सर्विस सेंटर, रेडिमेड गारमेंट, रेस्टोरेंट, लोर मिल के लिए कुल 40 लाख 46 हजार रुपए का ऋण मुहैया कराया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 118 अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं को लाभ दिया गया।