पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांग पूर्ण नहीं होने पर शिक्षाकर्मी करेंगे प्रदर्शन

मांग पूर्ण नहीं होने पर शिक्षाकर्मी करेंगे प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागबाहरा - शिक्षाकर्मी संघ बागबाहरा विख के पदाधिकारियों ने अपने विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों के निराकरण के लिए बीईओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर त्वरित ध्यान देने कहा तथा २९ जनवरी तक समय सीमा निर्धारित किया है। उक्त अवधि तक यदि कोई सार्थक उत्तर नहीं मिलने की स्थिति में ३१ जनवरी को संघ द्वारा जंगी प्रदर्शन व बीईओ का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षाकर्मियों ने ज्ञापन में सर्व शिक्षा के अन्तर्गत आने वाले शिक्षाकर्मियों का दिसंबर १३ का वेतन अविलम्ब दिए जाने, २००५ से २०१० तक नियुक्त शिक्षाकर्मियों का नियमतिकरण तथा वेतन वृद्धि का एरियर्स भुगतान जो लंबित है को अविलम्ब निपटाने, गत वर्ष के चिकित्सा एवं अर्जित अवकाश की स्वीकृति एवं भुगतान नहीं हो पाया है, छठा वेतनमान के लाभार्थियों को मई १३ से वेतनवृद्धि की एरियर्स राशि का भुगतान एवं टीटीई का वेतन वृद्धि लंबित है, क्रमोन्नति वेतनमान एवं समयमान वेतनमान का लाभ इस विख के शिक्षाकर्मियों को नहीं मिल पा रहा है का उल्लेख किया है।
सभी मांगों को संघ द्वारा समय-समय पर अपने विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है परंतु इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण उग्र कदम उठाने मजबूर हो रहे शिक्षाकर्मियों ने हड़ताल व घेराव की चेतावनी प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से दी है।