- Hindi News
- गणपर्व पर देशभक्ति का उत्साह मैदान में छलका
गणपर्व पर देशभक्ति का उत्साह मैदान में छलका
सराईपाली - गणतंत्र दिवस के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवोदय स्कूल छाया रहा, उसकी रोंगटे खड़े कर देने वाली प्रस्तुति की दर्शकों ने जमकर सराहना की। इनके द्वारा विष्णु के दशावतार रूप की बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुति दी। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति के बारे में बताते हुए अनेकता में एकता आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत की सिल्वर कलर में रंगे विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से विष्णु के अवतारों को एक आकार देकर सुंदर प्रस्तुति दी जो प्रथम स्थान पर रहा, द्वितीय स्थान पर कुटेला स्कूल द्वारा दिया गया सामूहिक नृत्य प्रे फॉर इण्डिया रहा तथा तृतीय स्थान पर आदर्श हाई स्कूल दिया गया पंथी नृत्य रहा। ऐतिहासिक गांधी मंच स्थल पर विधायक रामलाल चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रभात फेरी में स्काउड गाइड और एनसीसी के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। ध्वजारोहण के बाद मार्चपास्ट के साथ ध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया गया।