बम्हनी के स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम
महासमुंद - बम्हनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्कूली छात्र छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच बीके बिहारी पांडे, शाला समिति के अध्यक्ष गोवर्धन साहू, पवन पांडे की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हाई स्कूल, मिडिल स्कूल एवं प्रायमरी स्कूल के बच्चों के द्वारा रंगारंग डांस, गीत और नाटक प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में बसंत साहू, बीके बिहारी, भूषण नसीने का योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।