पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने किए तीन कार्य मंजूर

विधायक ने किए तीन कार्य मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद - खल्लारी विधायक चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर 12 लाख 30 हजार रुपए की लागत से तीन कार्य कराया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर आर शंगीता ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही इस कार्यों के लिए छह लाख 15 हजार रुपए की राशि प्रथम किश्त के रूप में जारी की जा रही है। ग्राम पंचायत टेमरी में चार लाख 80 हजार की लागत से स्कूल तालाब सौंदर्यीकरण और चार लाख 50 हजार की लागत से बोईरगांव से दरबेकेरा तक मुरमीकरण कराया जाएगा। ग्राम पंचायत खुर्सीपार के आश्रित ग्राम मनकी में तीन लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।