पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी का मोबाइल बेचते युवक बंदी

चोरी का मोबाइल बेचते युवक बंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद - जिला क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबीर की सूचना पर अंवराडबरी एवं भीमखोज का एक युवक चोरी की मोबाईल को बेचने की फिराक में घूम रहा है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर उस युवक को पकड़ा जिसने अपना नाम गोविंद नेताम ((२५)) पिता राजाराम नेताम निवासी भीमखोज बताया। जिसकी तलाशी लेने पर 07 नग विभिन्न कंपनीयों के मोबाईल कीमत 15 हजार रुपए पर बरामद किए। आरोपी के खिलाफ धारा 41((414))सीआरपीसी/379 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना सिटी कोतवाली के सुपुर्द किया गया है। पुलिस अधीक्षक डीके झा ने बताया कि इनके कार्य करने के तरीके ,वारदात करने के तरीके आदि के बारे विस्तृत जानकारी ली जा रही है और ये समझने की कोशिश की जा रही है कि इस जनजाति के लोग अपराध की ओर कैसे प्रवृत्ति हो जाते है इनके आय और जीवनयापन का क्या जरीया है। ये बच्चों का शिक्षा का स्तर क्या है। इनको एक विशेष प्रयास के तहत् अपराध से दूर कर इनके शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जाएगा।