रायतुम में दो फरवरी को डांस प्रतियोगिता
महासमुंद - ग्राम रायतुम में 2 फरवरी दिन रविवार को मड़ई मेला का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के द्वारा किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भोलाराम साहू होंगे। अध्यक्षता ग्राम सरपंच मयाराम भैंसवार के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में छबिलाल दीवान, जनपद सदस्य भुजेंद्र ठाकुर, उप सरपंच मोहरसिंग साहू तथा बलदेव साहू विशिष्ट अतिथि के बतौर उपस्थित रहेंगे। मड़ई मेला के अवसर पर समस्त ग्रामवासी ओर सूर्या डांस समिति द्वारा रावण भांठा में रात्रि 8 बजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 7000, द्वितीय 4000, तृतीय 3000, व चतुर्थ पुरस्कार 1000 रुपए रखा गया है।