पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यों को लगन और एकाग्रता से करें

कार्यों को लगन और एकाग्रता से करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिथौरा - ग्रामीण डाक सेवक संघ महासमुंद जिले की वार्षिक मिलन समारोह सेवानिवृत्त कर्मिर्यो की विदाई एवं अभिनंदन समारोह गत दिवस सांस्कृतिक भवन पिथौरा में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक अधिक्षक द्वय एचएन शर्मा, एके सिंह सहित संभाग के अधिकारी कर्मचारी वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में महासमुंद जिले के ११ सेवानिवृत्त बा्रंच पोस्ट मास्टरों का शाल व श्री फल से स्वागत किया गया। वहीं मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्मियों में एकजुटता और लगन होनी चाहिए नौकरी लगने के साथ साथ विजय भी तय हो जाती है यह शासकीय प्रक्रिया है।
डाक विभाग अब नित नए आयामों के साथ जनता के करीब पहुंच रहीं है आने वाले दिनो में कोर बैंकिंग से डाकघर भी जुड़ जाएगा सभा को नगर पंचायत अधिकारी हेमचंद राठौर ने भी संबोधित करते हुए कर्मियों से विभागीय कार्यो को लगन से करने की बात कही। उपसंभागीय डाक निरिक्षक सौरभ अंसारी गरियाबंद विजेंद्र पाल सिंह , सीआई रायपुर, विकास सोनी उपसंभागीय निरीक्षक धमतरी, कामता याादव एसडीआईपी बलौदाबाजार ने भी अपने संबोधन में कर्मियों की कार्यो को एकाग्रता के साथ करने ईमानदारी बनाए रखने की बात कही।
अध्यक्षीय उदबोधन में महासमुंद के एसडीआईपी सौरभ श्रीवास्तव ने सभी कर्मियों सेवानिवृत्त कर्मियों, उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को साधुवाद देते हुए महासमुंद जिले के इस कार्यक्रम की सराहना की कार्यक्रम का संचालन तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में संभागीय सचिव सियाराम सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, जीएस परिहार, जीवन साहू, भूखन निषाद, पांडुका, महासमुंद जिला अध्यक्ष श्यामलाल साव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।