पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल से होता है मानसिक शारीरिक विकास

खेल से होता है मानसिक-शारीरिक विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - महासमुंद
ग्राम उल्बा एवं रायतुम में क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता डा रश्मि चंद्राकर द्वारा किया गया।
पुरस्कार वितरण पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि रायतुम में प्रतिवर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। युवाओं के द्वारा यह सराहनीय कार्य है, खेल से एकता एवं भाईचारे की भावना उत्पन्न होती है। साथ ही साथ स्वस्थ तन एवं मन के लिए खेल प्रतियोगिता सहायक सिद्ध होती है। इसी तरह आने वाली टीमों के कारण एक दूसरे के सांस्कृतिक का आदान-प्रदान होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ चंद्राकर ने उल्बा एवं रायतुम के जागरूक युवाओं के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम से युवाओंं में उत्साह एवं एकता की भावना बलवती होती है। कार्यक्रम लगातार ग्रामों में आयोजन से मानसिक विकास होता है। ग्रामों में आयोजन होते रहना चाहिए।
कार्यक्रम को ब्रिजेन हीरा बंजारे जिला पंचायत सदस्य, शेख छोटे मिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम रायतुम में सरपंच मयाराम भैंसवार, पूर्व सरपंच छबीराम दीवान, बलदेव साहू, श्यामलाल मरकाम, साधूराम खडिय़ा, मनोज कुमार, तथा ग्राम उल्बा में सरपंच मीना यादव उपस्थित थे।



ग्राम उल्बा एवं रायतुम में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पुरस्कार वितरण बांटे गए