फिर चला प्रशासनिक लोडर
भास्कर न्यूज - बागबाहरा
गणतंत्र दिवस को ग्राम सुनसुनिया की छात्रा प्रमिला नायक पिता चैतराम नायक की ट्रक में दब जाने से मौत के बाद नागरिकों द्वारा चक्काजाम करते हुए नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन से मांग की गई थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारे झलप चौक से लेकर नाका नं १ तक अवैध तरीके से रखे गए भवन निर्माण सामग्री को हटवाकर सड़क पर अनावश्यक रूप से जाम स्थिति पर काबू पाने की मांग को पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गण पर्व के दिन दुर्घटना में काल के गाल में समाने वाली प्रमिला की मौत का मुख्य कारण भी झलप चौक के पास सड़क के किनारे रखे सरिया व रेत में सायकल की पहिया स्लीप होने के वजह से हुई थी।
इम्पैक्ट - बागबाहरा सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन
पहल
दुर्घटना से बचाने के लिए पुलिस ने एनाउंस किया कि सड़क किनारे रखे निर्माण सामग्री सड़क से हटा लें व गाडिय़ों को किनारे खड़ी न करें।