पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल विवाह की झांकी भारी पड़ी नक्सली झांकी पर

बाल विवाह की झांकी भारी पड़ी नक्सली झांकी पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - केशकाल
गणतंत्र दिवस समारोह में दिखाई गई झांकियों में नक्सली आतंक पर बाल विवाह की झांकी भारी पड़ी। इस झांकी को पहला स्थान और नक्सली आतंक की झांकी को दूसरा स्थान मिला।
इसी क्रम में आंगा देव और मांदरी नर्तक दल को तीसरा स्थान दिया गया। पीटी प्रदर्शन में सिप्रा विद्यालय, अनुशासन में कस्तूरबा आश्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गिरीदीप विद्यालय सहित अन्य शालाओं ने बेहतर प्रस्तुति दी। इससे पहले विधायक संतराम नेताम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का जनता के नाम दिया गया संदेश पढ़ा गया। उन्होंने शहीदों को याद करते श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने रैली निकाली और प्रियदर्शिनी स्टेडियम में प्रस्तुतियां दी।
जपं अध्यक्ष लक्ष्मी नाग, केके ध्रुव, अमीन मेमन, सगीर अहमद कुरैशी, अधिकारी डीएस कुंजाम, आरके वट्टी, मुकुंद सलाम, दामीराम सलाम, राणा मुखर्जी, डीके ठाकुर, मोहित देशमुख आदि मौजूद थे। संचालन लोकेश गायकवाड़ ने और आभार एसआर चंदेल ने माना।