चोरी करने वाले को बेदखल करें
समस्या लेकर पालिका पहुंचे अटल आवास के लोग
भास्कर न्यूज - धमतरी
चोरी और गाली-गलौज से तंग आकर अटल आवास के रहवासियों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। सोरिद डिपोपारा स्थित अटल आवास के रहवासी पार्षद दयाशंकर सोनी के साथ मंगलवार की सुबह नगर पालिका पहुंचे। ज्योति बाई, कुमारी नागे, शकुंतला, आशा गुप्ता, भगवती, गीता, सतरूपा बाई, संगीता बाई ने पालिकाध्यक्ष डॉ एनपी गुप्ता से मिलकर शिकायत की और कहा कि अटल आवास में रहने वाले एक परिवार से सभी रहवासी परेशान हैं। वह घरों में घुसकर बेखौफ रुपए और सामाग्रियों की चोरी करता है।
शराब पीकर आए दिन गाली-गलौज करता है, जिससे अन्य लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उक्त परिवार के लोगों को आवास से बेदखल करने की मांग की गई। पालिकाध्यक्ष गुप्ता ने उन्हें कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया।
धमतरी. नगरपालिका अध्यक्ष के पास शिकायत करने पहुंचे वार्डवासी।