119 शिक्षाकर्मियों ने छोड़ी नौकरी
पांच साल के भीतर 119 शिक्षाकर्मियों ने शासकीय सेवा को किया बाय-बाय।
भास्कर न्यूज - धमतरी
शिक्षा विभाग में शिक्षाकर्मियों के नौकरी छोडऩे और रिक्त पदों की भर्ती का सिलसिला सालों से जारी है। वर्ष 2009 से अब तक धमतरी ब्लाक के 119 शिक्षाकर्मी नौकरी से त्याग पत्र दे चुके हैं। कोई अफसर बन गए, तो कोई अन्य पदों में नौकरी ज्वाइन कर लिए। कोई वर्ग-3 से वर्ग-2 और वर्ग-2 से वर्ग-1 में नौकरी करने के लिए त्याग पत्र दिए हैं। कई ऐसे भी हैं, जो अपने जन्मभूमि के नजदीकी क्षेत्र में नौकरी मिलने से नौकरी छोड़ दिए। जानकारी के अनुसार 2009 से 2013 तक वर्ग-1 में 24, वर्ग-2 में 40 और वर्ग-3 में 55 शिक्षाकर्मियों ने नौकरी से त्याग पत्र दिए।
रिक्त पड़े हैं पद
धमतरी ब्लाक में 232 प्राथमिक, 141 माध्यमिक, 14 हाई स्कूल और 26 हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हंै। इन स्कूलों से नौकरी छोडऩे के बाद कई जगहों पर शिक्षकों की कमी हुई, लेकिन जनपद, जिला पंचायतों की ओर से अन्य शिक्षाकर्मियों की भर्ती कर ली गई। बावजूद अब भी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 62 और माध्यमिक शाला में 35 पद रिक्त हैं। स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिसका असर पढ़ाई पर पड़ रहा है।
पढ़ाई प्रभावित नहीं
॥स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित नहीं हो रही है। अस्थाई रूप से शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। वेटिंग लिस्ट से रिक्त पदों के विरूद्ध भर्ती की जाएगी।ञ्जञ्ज
लक्ष्मण राव मगर, बीईओ धमतरी