- Hindi News
- पटेल समाज का सामुदायिक भवन बनाने दिया आश्वासन
पटेल समाज का सामुदायिक भवन बनाने दिया आश्वासन
भाटापारा - ग्राम देवरी के पंचायत भवन में नवनिर्वाचित विधायक शिवरतन शर्मा का कोसरिया पटेल समाज तरेंगा राज ने अभिनंदन किया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर छग कोसरिया पटेल समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल ने विधायक शिवरतन शर्मा का पुष्प माला एवं तिलक लगाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कोसरिया पटेल समाज द्वारा जो स्नेह व प्रेम मिला है एवं पटेल समाज द्वारा चुनाव क्षेत्र में जो सहयोग मिला, उसका मैं हमेशा ख्याल रखूंगा। समाज के विकास हेतु हर संभव प्रयासरत रहूंगा। विधायक शिवरतन शर्मा ने पटेल समाज हेतु ग्राम देवरी एवं भाटापारा मुख्यालय में पटेल समाज का सामुदायिक भवन हेतु समाज को आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर अध्यक्षता राजेन्द्र नायक पटेल, विशेष अतिथि अनंतराम पटेल व दूधनाथ पटेल, राजप्रधान मनहरण पटेल, तरेंगा राज अध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल, वैभव पटेल, आशीष पटेल, सहित तरेंगा राज कोसरिया समाज के पटेल बन्धु भारी संख्या में उपस्थित थे। मंच संचालन रामकुमार रघुवंशी एवं वेदप्रकाश पटेल ने किया।