पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलगढ़ और केना में लगा विधिक शिविर

जलगढ़ और केना में लगा विधिक शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सराईपाली
ग्राम पंचायत केना एवं जलगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति सराईपाली व न्यायिक मजिस्ट्रिेट प्रथम श्रेणी के निर्देशन पर अधिवक्ता प्रदीप प्रधान, राजेश माहणा, बीडी के प्रधान एवं जेबी प्रधान उपस्थित थे।
उक्त शिविर के माध्यम से ग्रामीण जनों को इन अधिवक्ताओं द्वारा कानून की जानकारी देते हुए बताया गया कि निर्धन व्यक्ति न्याय पाने से वंचित नहीं रह सकता, क्योंकि ऐसा प्रावधान है कि यदि कोई व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है और उसकी वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है, अपंग है, बाढ़ पीडि़त है, महिला है, वह संबंधित न्यायाधीश के समक्ष आवेदन लगाता है या लगाती है तो उसके लिए निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करने का प्रावधान है। जिसका अधिवक्ता किसी भी निर्धन व्यक्ति को देने की आवश्यकता नहीं है। इसी तारतम्य में अधिवक्ताओं ने उपस्थित ग्रामीणों को बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड , भू राजस्व संहिता, मोटरवानह अधिनियम तथा लोक आदालत द्वारा आपसी राजीनामा की सलाह दी गई। और बताया कि किसी प्रकरण का राजीनाम होने के बाद किसी भी अदालत में अपील नहीं किया जा सकता है।
इस अवसर पर श्री कुजुर द्वारा भी ग्रामीणों को कानून की जानकारी देते हुए बताया गया कि हम सभी सुरक्षित है अत: हम सभी का कर्तव्य है कि हम सभी को कानून का पालन करना चाहिए। पुलिस से नहीं डरना चाहिए, पुलिस हम सभी की रक्षा करती है। उन्होंने धारा 498 ए भारतीय दंड संहिता में बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर समाप्ति उपरान्त विधिक साक्षरता परचे भी ग्रामीणों को वितरित किया गया। इस दौरान ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।