पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लुभाया

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लुभाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सराईपाली
गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम हाई स्कूल मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां नवोदय स्कूल द्वारा दी गई प्रस्तुती जहां चर्चा और आकर्षण का केंद्र रही बल्कि बहुत सारे लोग उसकी प्रस्तुति को देखने के लिए ही देर तक बैठे रहे। सुबह विभिन्न संस्थाओं में मंदिर स्कूल, हाई स्कूल, कन्या शाला, गौरव विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, रोटरी क्लब, अग्रवाल धर्मशाला, अस्पताल, मंडी, थाना आदि संस्थाओं में 7:30बजे ध्वजा रोहण किया गया। उसके बाद शालाओं के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जो कि गांधी मंच से होते हुए हाईस्कूल मुख्य कार्यक्रम में पहुंची। ऐतिहासिक गांधी मंच स्थल पर विधायक रामलाल चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रभात फेरी में स्काउड गाइड और एनसीसी के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। ध्वजारोहण के बाद मार्चपास्ट के साथ ध्वज को सलामी दी गई। प्रात: 9 बजे से 2 बजे तक कार्यक्रम चला देर तक चले कार्यक्रम से लोग उठकर जाने लगे थे और इतने लंबे कार्यक्रम पर भी सवाल उठे। कार्यक्रम के दौरान झांकियों के साथ प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर केजी कान्वेंट, ईवास स्कूल, कन्या उच्चत्तर माध्यमिक शाला मंदिर स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, के विद्यार्थियोंं द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विभागों की झांकियोंं में कृषि विभाग द्वारा जैविक कृषि पद्धति, नगर पंचायत द्वारा सफाई, पानी और अग्नि शमन यंत्र की झांकी दी गई। वहीं कान्वेंट स्कूल द्वारा झीरम घाटी की नक्सलियों द्वारा की गई हमला को बड़े ही सुन्दर रूप से झांकी में दिखाया गया।
इसी तरह प्रतिभा पब्लिक स्कूल बालसी में ध्वजारोहण प्रसिद्ध समाज सेवी घनश्याम अग्रवाल ने किया। उन्होनें इस अवसर पर कहा कि इस दिन संविधान हमारे देश में लागू किया गया। संविधान हमे नियम और अनुशासन में चलने का संदेश देता है। उन्होने आज के विद्यार्थियों को अनुशासन में चलने और पढ़ाई में ध्यान देने का आह्वान किया। स्कूल समिति के उपाध्यक्ष विश्वजीत गुप्ता ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए आभार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।



भुरकोनी में स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा।