पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कब्जा करने का विरोध

कब्जा करने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सराईपाली

ग्राम छुईपाली में ग्राम विकास समिति के द्वारा बनाए गए भवन में ताला तोड़कर चोरी करने और कब्जा करने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई।

ग्रामीण चार ट्रैक्टर और चार जीप में भरकर थाना पहुंचे थे। जिसमें महिलाअेां की संख्या अधिक थी। ग्रामीणों ने शिकायत मे बताया है कि गांव के उपेंद्र पिता जलधर, जलधर पिता सबकसाय एवं पुरानमोती पति जलधर के द्वारा समिति के अपने भवन मे लगाए गए ताले को तोड़कर उसमें रखे लगभग 27 हजार रुपए के सामान क ो लेकर मकान को जबरन कब्जा कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इन लोगों को मना करने पर भी नहीं मान रहे हैं। जिस कारण सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे और शिकायत की। एक अन्य शिकायत गांव की इसी तरह की पूर्व में की गई थी जिसके बारे में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के धनुर्जय मिनकेतन और सरोज, सुनिल साहू आदि ने आदिवासी अर्जुन बिंझवार की रहवासी जगह को तोड़ दिया था और कब्जा कर लिया था जिसे ग्रामीणों ने बाद में हटा दिया। आदिवासी को इस संबंध में न्याय नहीं मिल पाया है तथा प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एसडीओपी एवं टीआई द्वारा कार्रवाई किए जाने की आश्वासन दिए जाने के बाद महिलाएं गांव वापस लौट गई। पुलिस इस मामले की अब जांच कर कार्रवाई करेगी।

समिति के मकान में कब्जा करने की शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे थाना।





नाराजगी - छुईपाली के सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की शिकायत