पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या शाला में छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

कन्या शाला में छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरूद
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यामिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। देशभक्ति एवं छत्तीसगढ़ी गीतों पर छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व बीईओ एमएल देवांगन, एमडी मानिकपुरी, तहसीलदार जीएल यादव, बीईओं एचएल सिन्हा, केएल देवांगन, सीएल विश्वकर्मा, केएल कौशिक ,डीपी देवांगन, राजेन्द्र चंद्राकर, वेदनाथ चंद्राकर, केडी मानिकपुरी, केके बैस, लक्ष्मी रेडडी के आतिथ्य में हुआ। श्री देवांगन ने शिक्षकीय कार्य को सेवा के साथ साथ परमार्थ सेवा एवं छात्र-छात्राओं के लिए नीव निर्माण करने वाली आधार शिला बताया। रंगोली बनाओ में गीतांजली, अर्पण, जागृति, झरना, जया, फुलेश्वरी, डामिन, रेणुका, भगवती, लक्ष्मी ने भाग लिया। मंच संचालन कुलेश्वर सिन्हा, आभार प्रदर्शन एनएल चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में व्याख्याता डीपी देवांगन, एनएस ध्रुव, एनएल चंद्राकर,केके साहू, डीके साहू, शेषनारायण देवांगन, कुलेश्वर सिन्हा, डॉ जेएल गुहा, देवेन्द्र दादर, निशा पटेल, प्रज्ञा तिवारी, ऋचा शर्मा, गीता यादव, एन नायडू, उषा देवांगन, धनेश्वरी साहू, संतोषी महावर, सीपी पटेल आदि उपस्थित थे।