पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगह जगह लहराया तिरंगा

जगह-जगह लहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धमतरी
बीएस इंग्लिश स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा गीत, कविता, भाषण प्रस्तुत किया गया। ग्राम कलारतराई के प्राथमिक शाला में जनपद अध्यक्ष घमेश्वरी साहू ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर श्रीमती साहू ने शाला को फर्नीचर एवं शाला विकास के लिए 34 हजार राशि भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांंग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष शीला ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य मोहित देवांगन, सरपंच गयाबाई ध्रुव उपस्थित थी।
अंजुमन हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि इस्लामियां कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद हसीब कुरैशी ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, ध्वजगीत, इकबाल का तराना एवं दुआ समवेत स्वर में पढ़ा। सर्वोदय इंग्लिश स्कूल में तारा सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता प्रहलाद पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि रजनी यादव थी। सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक शाला हाऊसिंग बोर्ड कालोनी हटकेशर में महेंद्र पंडित के मु?य आतिथ्य में तिरंगा फहराया गया। अध्यक्षता टीआर सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथि शकुंतला साहू थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एकल नृत्य में प्रणव प्रथम, युगल नृत्य में आरुषि एवं रोमा प्रथम, समूह नृत्य में नेहा साहू एवं साथी प्रथम स्थान पर रही। पीटी प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाईस्कूल शाला तरसींवा में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। हाईस्कूल में सरपंच भुनेश्वर सिन्हा, प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय में अर्जुनपुरी गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं के प्रभातफेरी पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मु?य अतिथि भुनेश्वर सिन्हा थे। अध्यक्षता सुरेंद्र चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि अर्जुनीपुरी गोस्वामी, साधुराम बंछोर, बहुरदास नवरंग, राधेश्याम नेताम, घनाराम सिन्हा, चिरंजीव हिरवानी, नरोत्तम यादव, युधिष्ठिर साहू थे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला शंकरदाह में प्राचार्य एलाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति केअध्यक्ष हेमंत कुमार, कलीबाई, जीवन लाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मगरलोड - गणतंत्र दिवस पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं गैेलेक्सी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल मगरलोड की छात्राएॅ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करेली बडी व सरस्वती शिशु मंदिर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ गणतंत्र पर्व एवं वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ, जहां विद्यार्थियों द्वारा गीत, कविता, भाषण, शिक्षाप्रद प्रसहन नाटक सहित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर देवकुवर साहू,डामेश्वरी साहू, नील साहू, यामिनी गायकवाड, र - ा ग्वाल,जीवनलाल साहू, महेन्द्र साहू, एमके कुर्रे,गैंदलाल साहू, चित्रसेन देवांगन, दानीराम साहू,अवधराम, केवल, चतुर राम, टीआर साहू, येकराम, भोजराम साहू, पदुम साहू, डमेश सोनी आदि उपस्थित थे । इसी तरह गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय अस्पताल, सहकारी बैंक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला,औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,बनियातोरा, अटल चौक पशु औषधालय,शिशु मंदिर, जय स्तंभ चौक, आंगनबाडी केन्द्र, पुलिस थाना सहित अन्य स्थानों पर ध्वारोहण किया गया ।
वार्षिकोत्सव हुआ
कुरुद - गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मु?य अतिथि व्हीएन चंद्राकर थे। अध्यक्षता सोमन लाल साहू ने की। विशिष्ट अतिथि घासीराम साहू, जीवन लाल साहू, ईश्वर साहू, रामायण लाल साहू, एच एल साहू उपस्थित थे। छोटे बच्चों ने खेलकूद की प्रस्तुति दी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी छात्र व स्कूल के होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया गया।छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर प्रधानपाठक एलके साहू, एस श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। नयाडीह में सरपंच शेखनलाल साहू, सोहन साहू, मन्नूलाल साहू आदि की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत परिसर में रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सोनाली, सुनीता के ग्रुप द्वारा व्यायाम प्रदर्शन के माध्यम से बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का सदेश दिया गया। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष रामेश्वरी साहू, अध्यक्षता सरपंच शेखनलाल साहू तथा विशिष्ट अतिथि रघुनंदन साहू थे। इस अवसर पर गांव के बुजुर्गाे का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य आरके ध्रुव, व्याख्याख टिकेश्वर साहू, तरूण सिन्हा, दुर्गेश द्विवेदी, चंद्रप्रभा बघेल, जतीश सिन्हा, उमा ठाकुर, एनपी सोनी सहित स्टाफ उपस्थित रहे।




सिर्री. बिजली आफिस में खेमन देवांगन ने फहराया तिरंगा।

मगरलोड. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र।

ग्राम गिरौद में शान से लहराया तिरंगा

मगरलोड. ग्राम गिरौद के पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दयाबती साहू ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कृष्णा चतुर निषाद, केसुराम, योगेश्वर साहू ,देवेन्द्र साहू ,राममिलन निषाद , पुरूषोत्तम निषाद , तामेश्वर साहू, सुनिता साहू, तुलसी साहू, धनेश्वरी साहू, सरीता टांडे, हीरम निषाद,मोहनी निषाद, अंतरी साहू, दुलेश्वरी साहू, डीहूराम साहू सहित शिक्षक गण उपस्थित थे।

देशभक्ति गीत गूंजा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र के शासकीय तथा अर्धशासकीय संस्थाओं में शान से तिरंगा लहराया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति गीतों की धूम रही। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा जुलूस निकालकर गांव की गलियों का भ्रमण किया गया। प्राथमिक कृषि साख.सहकारी समिति मर्यादित मोहदी में सुदर्शन साहू ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत पठार में सरपंच भानबाई रोहित दीवान, बिरझुली-आलेखुंटा में यादेश्वरी साहूू, बेलोरा में परमेश्वरी, झाझरकेरा में गिरधर सिन्हा, सोनपैरी में सरपंच कविताबाई साहू ने झंडा फहराया इसी प्रकार सरगी, सोनेवारा, राजपुर, मुलगांव, बेंद्राचुआ, सिंगपुर, भण्डारवाड़ी, सोनझरी, केकराखोली, मुड़केरा, मोहेरा, झुरातराई, में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शान से झंडा फहराया गया

गणतंत्र दिवस - आजादी पर्व पर हुए विविध आयोजन