उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
भास्कर न्यूज - धमतरी
विधानसभा निर्वाचन-2013 के दौरान मतदाता जागरूकता से संबंधित स्वीप अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर एनएस मंडावी ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने लोकसभा निर्वाचन-2014 में भी बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। सम्मानित होने वालों में निर्वाचन शाखा के प्रभारी अधिकारी एचएम आनेश्वरी सहित गोपाल यादव, दिवाकर अय्यर, घनश्याम गवली, हरिकिशन पावरिया शामिल हैं।
इनके अलावा ओमप्रकाश शर्मा, राकेश सोनी, सीमा नेताम, रानी नेताम आदि को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।