पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकात्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

वार्षिकात्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तिल्दा-नेवरा
बीएनबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा का वार्षिक उत्सव मंगलवार को उल्लास के साथ मनाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष डोगेंद्र नायक, अनिल अग्रवाल, पार्षद सीमा वर्मा, ज्योति नागवानी, अनिता सक्सेना, के विशेष उपस्थिति में मनाए गए वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की बेजोड़ प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि डोगेंद्र नायक ने संबोधित करते हुए शाला परिवार को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन स्टूडेंट के लिए महत्व पूर्ण हैं। आज जिस प्रकार स्नेह झलक रहा हैं, हमेशा कायम रहना चाहिए। वार्षिक उत्सव के बाद पढ़ाई में छात्र मन लगाकर अध्ययन करें और अच्छे नंबरो से पास होकर शाला एवं अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश देवा -नाट्य, नृत्य से प्रारंभ हुआ। सूरज, लोकेश, रवि, के द्वारा प्रस्तुत इस नाट्य ने खूब तालियां बटोरी । पूर्व माध्यमिक शाला क्र मांक 1 के छात्रों द्वारा आज राधा को श्याम याद आ गया, और मिडिल स्कूल क्रमांक 2 की छात्राओं कुमारी संगीता, सावित्रि, एवं उनके साथियों द्वारा नगाड़ा संग ढोल बाजे सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। हवन करेंगे-हवन करेंगे फौजियों से संबंधित मस्ती भरा गीत एवं नाट्य लोकेश, जशवंत और जितेन्द्र ने प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ी के रिमिक्स गानों पर बी.एन.बी. के छात्र अनुज, सर्वेश्वर ,गोपी, कपिल, अनिल नायक ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बी.एन.बी. स्कूल के छात्र जब लड़कियां बनकर स्टेज पर आए तो पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा और दर्शक वन्स मोर,वन्स मोर कहते हुए अपने स्थान पर खड़े हो गए। दोपहर 2 बजे से शुरू हुए इस जबरदस्त आयोजन में सभी को मस्ती से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व बद्रीनारायण बगडिय़ शास.उच्च.मा.शा. नेवरा के प्राचार्य सुभाष शर्मा ने शाला का प्रतिवेदन का वाचन कर शाला के विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकगण,छात्र, पालक एवं शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




तिल्दा-नेवरा. रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए।