- Hindi News
- बाजार व्यवस्थापित करने के लिए सीएम को लिखा पत्र
बाजार व्यवस्थापित करने के लिए सीएम को लिखा पत्र
राजनांदगांव - नवीन सब्जी हाट बाजार में जल्द से जल्द व्यवस्थापन की मांग बाजार व्यवस्थापन संघर्ष समिति के अध्यक्ष डीसी जैन ने की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पत्र लिखा है। सीएम डॉ. सिंह को उनके नगर आगमन के अवसर पर संघर्ष समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में जैन ने कहा कि डिपो परिसर में निर्मित नवीन हाट बाजार जिसका लोकार्पण उनके द्वारा गत अगस्त में किया गया था। वहां नगर के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को अभी तक व्यवस्थापित नही किया गया है, जिसके कारण निर्मित हाट बाजार की संपत्ति को क्षति पहुंचने की आशंका है। श्री जैन ने मुख्यमंत्री को लिखा है कि जल्द से जल्द हाट बाजार का व्यवस्थापन हो।