पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महालक्ष्मी मंदिर का स्थापना दिवस समारोह 2 फरवरी से

महालक्ष्मी मंदिर का स्थापना दिवस समारोह 2 फरवरी से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव - श्री शाक द्विपीय ब्राम्हण समाज द्वारा बसंत पंचमी पर सदर बाजार स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सूर्य सप्तमी पर्व के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी। सामाजिक विद्यार्थियो के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन भी किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस की शुरुआत 2 फरवरी से होगी। इस दिन सामाजिक विद्यार्थियो के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 2 से शाम 4 बजे तक चित्रकला स्पर्धा और दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक मेंहदी प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित होगी।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। चित्रकला स्पर्धा में अ वर्ग में 6वीं तक के विद्यार्थी किसी भी विषय पर चित्र बना सकते हैं। वहीं ब वर्ग में 7वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी गणेश जी विषय पर अपनी तुलिकाओं से चित्र उकेर सकते हैं। मेंहदी प्रतियोगिता में अ वर्ग में 6वीं तक के विद्यार्थी व ब वर्ग में 7वीं से अधिक कक्षाओं की छात्राएं भाग ले सकतीं हैं।
अशोक शर्मा ने बताया कि 4 फरवरी को सुबह 7 बजे महाभिषेक एवं पूजा अर्चना होगी। 5 फरवरी को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक भगवान सूर्य नारायण का जाप होगा। फैंसी ड्रेस स्पर्धा 7.30 बजे से शुरू होगा। फैंसी ड्रेस स्पर्धा में कक्षा 6वीं तक के तथा ब वर्ग में 10वीं तक के विद्यार्थी नाटक, गायन व नृत्य में भाग ले सकते हैं। 6 फरवरी को सूर्य सप्तमी पर्व पर सुबह 8 से हवन-पूजन होगा तथा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन होगा।