डॉ. जैन को मिला सम्मान
राजनांदगांव - आर्किटेक्ट व वास्तु आचार्य डॉ. संजीव जैन को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राजेश मूणत ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें सतत् योगदान, खेल कार्यक्रमों, मार्गदर्शक, सलाहकार, शोध प्रविधि, धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने के लिए दिया गया है। डॉ. जैन को यह सम्मान का सातवा वर्ष है। मालूम हो कि विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित युवा उत्सव में भी डॉ. जैन को सम्मानित किया गया था।