- Hindi News
- पर्व की रही धूम ! शहर की अलग अलग संस्थाओं ने फहराया तिरंगा
पर्व की रही धूम-!-शहर की अलग-अलग संस्थाओं ने फहराया तिरंगा
भास्कर न्यूज - राजनांदगांव
दिल्ली पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के निदेशक ज्ञानचंद पारख सहित अन्य पदाधिकारियों ने सिरकत की। स्कूल के प्राचार्य डॉ. पीआर वासुदेव, डॉ. एके मिश्र सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं कावेरी, कृष्णा, नर्मदा एवं गोदावरी हाउस के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट का निरीक्षण करते हुए परेड स्थल पर सलामी ली।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी, सचिव ललित भंसाली, उपाध्यक्ष प्रेरणा ओसवाल, कोषाध्यक्ष रामदेव राठी, ज्ञानचंद पारख, सुनील अग्रवाल, हरी डागा, सुनील ओसवाल, सुनील गोलछा सहित प्राचार्य डॉ. पीआर वासुदेव राव ने गणतंत्र दिवस पर छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्राचार्य डॉ. पीआर वासुदेव राव ने कहा कि आजादी के बाद भारत का अपना संविधान बना और उसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
एमएलबी में मना पर्व: महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में गणतंत्र दिवस की 65 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्षा ताहिरा अली और कार्यकारिणी सदस्य हीरालाल बोरकर के आतिथ्य में संस्था प्रमुख ए. पांडेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता के सिपाहियों अमर शहीदों के जयकारों एवं राष्ट्रगान जन गण मन.... की स्वर लहिरायों के साथ शाला की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें शाला की शाला नायिका नौरीन के मार्गदर्शन में अंकिता, मोतिम, उन्नति, अंजू, डिलेश्वरी, मधु, पूजा, नेहा आदि छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, कविता प्रस्तुत कर वातावरण में उमंग एवं उल्लास भर दिया। वही शाला की व्याख्याता गजभिये, रामटेके, दीक्षित, संगीत शिक्षिका व्यास द्वारा भी देशभक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किया गया।
वीआईपी को दूर कर महिला ने फहराया तिरंगा: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी द्वारा जिला कार्यालय में वीआईपी कलचर को महत्व न देते हुए महिला कार्यकर्ता शशि कामड़ी ने ध्वजारोहण किया। इसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। आप के मीडिया प्रभारी आशीष गंगवानी ने बताया की गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सदस्यों ने संबोधित किया। जिला संयोजक गजेंद्र बक्शी, सुरेंद्र देवांगन, अजय मेश्राम, छत्रपाल साव, दिलीप जैन, जीसान अली, अभिषेक श्रीवास्तव, आयुष वर्मा, लक्की श्रीवास्तव, भुपेश ठाकुर, पुष्पा गायकवाड़, संदीप सिंह, प्रकाश प्रजापति, उमंग मिश्रा, जय नागरे, रोहित जैन, विवेक पारख, आकाश, जीएस भाटिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
आस्था में फहराया तिरंगा : शिक्षण प्रशिक्षण सह पुनर्वास संस्थान आस्था मूक बधिर स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदकिशोर खंडेलवाल थे। खंडेलवालन ने गायत्री मंत्र के उच्चारण कर राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष हेमंत वैष्णव, अनिल बड़कुल, दशरथ शर्मा, चंद्रकांति लोहिया, शिक्षक पद्म साहू, ज्योति बैरागी, बबीता चांदवानी, कविता खोब्रागढ़े, निशारानी हरिव्यासी, सरला, नेहा श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे।
सांइस कॅालेज मे गणतंत्र दिवस मनाया गया: शासकीय शिवनाथ विज्ञान कॉलेज में गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया गया। प्राचार्या डॉ. सुमन बघेल ने ध्वजारोहन किया।
इस अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए ६५वीं गणतंत्र दिवस की बधाई दिया। साथ ही अधिकार के साथ ही कत्र्तय का निर्वाहन करने की बात कही गई।
डॉ. चंद्रकु़मार जैन ने मंहगाई, आंतकवाद, नक्सलहिंसा व अनेक विषयों पर अपनी उद़बोधन में कहा। साथ ही गणवीर, प्रो. विकाश पंचसिरी, प्रो.एसआर कन्नौजे सहित व छात्र-छात्राओं मौजूद थे।
युगांतर में समाजसेवियों ने फहराया तिरंगा : युगांतर पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह सवा सात बजे ध्वजारोहण समारोह अंबिकापुर के समाजसेवी प्रमोद अग्रवाल व टिटलागढ़ के समाजसेवी जीतेंद्र जैन के विशेष आतिथ्य में हुआ। संस्था के प्राचार्य, चेयरमैन अखराज कोटडिय़ा, वाइस चेयरमैन परस अग्रवाल, सेक्रेटरी मिश्री लाल गोलछा, ज्वाइंट सेक्रेटरी राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कोटडिय़ा, निदेशक गौतम भंसाली, विनय डड्ढा, प्रसन्न टाटिया सहित बड़ी संख्या में छात्र व पालक उपस्थित रहे।
सीआईटी में शान से लहराया तिरंगा
सीआईटी कालेज में सुबह 9 बजे सीआईटी परिसर में महाविद्यालय के समस्त प्रबंधकों की मौजूदगी में झंडा फहराया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर धीरज कन्नौजे ने समस्त प्रबंधकों की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चे इस दिन को धूमधाम से मनाते हैं। अपनी उपस्थिति शत-प्रतिशत देते हैं, किंतु वही छात्र जब महाविद्यालय पहुंचते हैं तो राष्ट्रीय पर्व को मनाने में पिछड़ जाते हैं। प्राचार्य डॉ.डी.डी. नीमा ने आर्शीवचन में समस्त छात्र-छात्राओं, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों को 26 जनवरी गणतंत्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कई छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कवितापाठ, भाषण प्रस्तुत किया। मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक मौजूद थे।
एलीगेंट कॉलेज में भी धूमधाम से मना पर्व
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लांयस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक खंडेलवाल ((इटारसी)) ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभआरंभ किया । जिसमें एलीगेंट कॉलेज के समस्त डायरेक्टर प्राचार्य अशोक जोशी , शिक्षक गण, छात्र-छात्राओं एवं सम्मानीय अतिथिगणों ने साथ खड़े होकर राष्ट्रऊगान किया एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इसमें बुशरा खान एवं जेबा खान द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, राज एवं ग्रुप ((बी.कॉम भाग दो)) द्वारा किया गया। विविध कार्यक्रम के रूप में देशभक्ति गीत निश्चय बाजपेयी ((बीबीए भाग तृतीय)) सुधीर सिंग चौहान ((डीसीए)) द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा भाषण राजीव कुमार ((डी.सी.ए)) एवं जेबा खान ((बी.कॉम तृतीय)) द्वारा दिया गया। कॉलेज द्वारा स्वल्पाहार एवं मिठाईया छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया ।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्रों ने प्रस्तुति दी।