डोंगरगढ़ - नेहरू कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के शहीद संजय शर्मा के तैलचित्र पर मोमबत्ती जलाकर एवं फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका मेश्राम, एसडीओंपी अजीत यादव, थाना प्रभारी एसएस पटेल आदि मौजूद थे।