दो दिन तक रहा गणतंत्र का उत्साह
भास्कर न्यूज - अंबागढ़ चौकी
गणतंत्र दिवस की 65 वीं वर्षगांठ नगर सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह स्थल कन्या क्रीड़ा परिसर में विधायक भोलाराम साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विधायक श्री साहू ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी। समारोह में नगर के निजी व शासकीय शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर नगर में 26 व 27 जनवरी को स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा दो दिनों तक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गर्इं। नगर पंचायत में अध्यक्ष ओंकारनाथ त्रिपाठी, जनपद पंचायत में अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सलामे एवं ब्लाक कांग्रेस कमेठी का ध्वजारोहण राजीव गांधी चौक में विधायक भोलाराम साहू व भाजपा मंडल का ध्वजारोहण अध्यक्ष ढालसिंह कौशिक द्वारा बस स्टैन्ड में किया गया। इसके अलावा ब्लाक मुख्यालय के विभीन्न संस्थानो में कार्यालय प्रमुखो द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पर्व के अवसर पर परंपरानुरूप सभी स्कूलो के विद्यार्थी रैली निकाल कर गांधी चौक पहुचे जंहा विधायक भोलाराम साहू ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्र छात्राए कन्या उ.मा.शा. में मुख्य समारोह स्थल के कार्यक्रम में शामिल हुए। नगर पंचायत द्वारा आयोजित समारोह में विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सलामे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकारनाथ त्रिपाठी ने किया। मार्च पास्ट व परेड की सलामी के बाद शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी गई। 26 व 27 जनवरी को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमो का संचालन अर्जुनदास साहू, गौरीशंकर यादव एवं श्रीमती लता शर्मा द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन सीएमओ संजय भीमटे ने किया। समारोह में सभी विभागो के अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूलो के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र छात्राए एवं नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और कार्यक्रमों को खूब सराहना मिली।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अजीज स्कूल विजेता
गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियो में प्राथमिक वर्ग में विजेता अजीज इंगिलश मीडियम स्कूल उपविजेता प्रा.शा.कान्हे, पूर्व माध्यमीक वर्ग में विजेता वेसलियन इंगिलश मीडियम स्कूल, उपविजेता संस्कार स्कूल, हाईस्कुल व हायर सेकेंडरी वर्ग में कन्या क्रीड़ा परिसर को विजेता व कन्या शिक्षा परिसर को उपविजेता का खिताब अर्जित किया।
नगर पंचायत कर्मचारी रहे आकर्षण का केन्द्र
गणतंत्र दिवस समारोह में नगर पंचायत कर्मचारी आकर्षण का केन्द्र रहे। नगरीय निकाय कर्मचारी सीएमओ संजय भीमटे के नेतृत्व में सफेद रंग के कुर्ता पैजामा व जेकेट में नजर आ रहे थे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की तरह नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा समारोह में ड्रेस कोड का पालन करने पर अतिथियों के साथ नागरिकों ने भी कर्मचारियों की सराहना की।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
गणतंत्र दिवस समारोह में नगर एवं क्षेत्र का गौरव बढाने वाले नागरिको को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तहसीलदार वी.एन.चन्द्रवंशी, जनपद पंचायत सीईओ जी.एल.चुरेन्द्र, टीआई प्रमोद खेस, लोक निर्माण के उपयंत्री राजशेखर मेश्राम, रसीद रहमानी, पंचायत निरीक्षक गजेन्द्र नामदेव, शिक्षाकर्मी श्यामलाल साहू, भारद्वाज वर्मा, नगर पंचायत के जल प्रभारी मो. सोफू जिलानी व जलील रब्बानी, आर.आई एम.आर.तुरकर, पीटीआई विनोद हथेल, प्रधान आरक्षक श्यामराव ठावरे, प्राथमिक शाला कान्हे व प्रा.शा. वार्ड 14 एवं श्रीमती मथुरा कुंभकार, श्रीमती जामुन बाई देवागन, श्रीमती देवकुमारी धलेन्द्र, एवं श्रीमती गानाबाई भूआर्य को सम्मानित किया।
गणतंत्र पर्व पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति।
रंगारंग कार्यक्रम - चौकी में राष्ट्रीय पर्व को लेकर दो दिनों तक आयोजन हुए, छात्र-छात्रओं ने प्रस्तुतियां दीं