पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़, पुलिस व छात्र हुए आमने सामने

छेड़छाड़, पुलिस व छात्र हुए आमने-सामने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सौ से अधिक छात्र पहुंच गए पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने
भास्कर न्यूज - कांकेर
लगातार छेड़छाड़ से प्रताडि़त कालेज की एक छात्रा ने कालेज के ही एक छात्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर जांच के लिए कालेज पहुंची पुलिस ने परिसर में एक छात्र को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ के दौरान उसकी पिटाई कर दी, इसे लेकर छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हालात ऐसे बने कि छात्रा से हुई छेड़छाड़ की घटना को दरकिनार कर कालेज कैम्पस में हुई पिटाई करने के मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक छात्र संगठन के बैनर तले जिम्मेदार पुलिस वाले पर कार्रवाई की मांग लेकर सौ से अधिक छात्र थाने आ धमके।
मिली जानकारी के अनुसार पीजी कालेज में अध्ययनरत छात्रा ने छात्र शुभम उड़कुड़े की छेड़छाड़ से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत को गंभीरता से लिया तथा तत्काल हरकत में आई और कालेज पहुंच इसकी तस्दीक करने लगी। पुलिस छात्र की पूरी जानकारी कालेज प्रबंधन से जुटाने लगी। इसी दौरान जांच के लिए कालेज पहुंची पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध नजर आया तो पुलिस उससे पूछताछ करने लगी। युवक ने स्वयं को कालेज का छात्र तो बताया लेकिन परिचय पत्र नहीं बता सका, जिसके चलते पुलिसकर्मी ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद मामला बढ़ गया।
कालेज परिसर में पुलिस द्वारा की गई पिटाई से गुस्साए छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ परिसर में नारेबाजी की तथा इसकी शिकायत करने थाने पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से तत्काल दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने पीडि़त छात्र चमरू राम देहारी का मेडिकल चेकअप कराया तथा उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र शांत हुए तथा वापस लौटे। कार्रवाई की मांग लेकर पीडि़त छात्र के साथ सौरभ तिवारी, धर्मेंद्र साहू, हरीश कोसम, विक्की नरेटी, शत्रुघन सिन्हा, वैभव, चंद्रकांत सोनकर, गौरव राव, शुभम शिंदे, सौरभ राय, रोशन सिन्हा, प्रवीण, सागर सिंह, शंकर राम कोमरा समेत बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे थे।
छेड़छाड़ करने वाले ने भेजे कई एसएमएस
शिकायत मिली है कि छात्र छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने अलग अलग मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था तथा कालेज में अपने दाखिला के समय अलग नंबर दे रखा है। जिसे पकड़े जाने के डर से उसका इस्तेमाल छात्रा को काल करने में नहीं करता था। घटना सामने आने के बाद छात्रा ने कालेज प्रशासन को उक्त नंबर भी दिए जिससे छात्र उसे काल करता था। कालेज के प्राचार्य ने छात्र के उक्त मोबाइल नंबर भी मीडिया को उपलब्ध कराए हैं जिसमें 9039830613, 7771900463, 8234025855 के अलावा कालेज में दिया गया नंबर 9926803957 शामिल है।




पुलिस तो जांच करने गई थी

॥छेड़छाड़ की शिकायत लेकर छात्रा थाना पहुंची थी। जिसकी जांच के लिए पुलिस कालेज गई तब उक्त घटना घटी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।ञ्जञ्ज

जयदेव भोई, एसआई कांकेर



आरोपी छात्र के खिलाफ हो कार्रवाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मनीष जैन ने कहा कि कालेज में घटी घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कालेज के अंदर पुलिस द्वारा छात्र से दुव्र्यवहार करना निंदनीय है। ऐसे पुलिस कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई नहीं होने पर परिषद आंदोलन करेगी। वहीं छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोषी छात्र के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए।



अश्लील टिप्पणियों से परेशान थी छात्रा

पुलिस में कराई गई शिकायत के अनुसार छात्रा पिछले कई महीनों से साथी छात्र के छेड़छाड़ से परेशान थी। पुलिस के अनुसार छात्रा के मोबाइल पर अलग अलग नंबरों से काल कर छात्र उससे अश्लील बातें कर परेशान कर रहा था। उसके मोबाइल पर एसएमएस भी भेजे जा रहे थे। कालेज प्रशासन के अनुसार छात्रा ने इसको लेकर कई बार छात्र को समझाया लेकिन वह नहीं माना जिसके चलते छात्रा ने इसकी शिकायत सीधे पुलिस में कर दी।



पहले करनी थी कालेज प्रबंधन से शिकायत

॥छात्रा को छेड़छाड़ की घटना की शिकायत पहले कालेज प्रशासन से करनी थी। जांच के लिए जब पुलिस कालेज पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सत्र शुरू होने के साथ ही छात्रों को आईडी कार्ड के साथ कालेज आने कहा गया है।ञ्जञ्ज

आरके हिरकने,

प्राचार्य पीजी कालेज कांकेर