पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागकर शादी करने निकला जोड़ा रास्ते में हुआ हादसे का शिकार

भागकर शादी करने निकला जोड़ा रास्ते में हुआ हादसे का शिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन पलटने से दोनों घायल, सूचना पर अस्पताल पहुंचे लड़की के घर वाले उसे अपने साथ ले गए
भास्कर न्यूज - कांकेर
बीती रात घर से भागकर प्रेम विवाह रचाने जा रहा प्रेमी जोड़ा रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद प्रेमिका के घर वाले अस्पताल आ धमके तथा युवती को अपने साथ इलाज के लिए बाहर ले गए।
वहीं प्रेमी युवक का इलाज भानुप्रतापपुर के अस्पताल में ही चल रहा है। घटना बाद वाहन चालक प्रेमी प्रेमिका को मौके पर छोड़ कर ही फरार हो गया था।
घटना कोरर थानांतर्गत ग्राम चिल्हाटी की है। पुलिस के अनुसार हरियाणा से क्षेत्र में धान कटाई का कार्य करने आए युवक 23 वर्षीय जसपाल सिंह को चिल्हाटी की एक 20 वर्षीय युवती से प्रेम हो गया। कुछ दिन प्रेम प्रसंग चलने के बाद प्रेमी प्रेमिका ने शादी कर घर बसाने की योजना बनाई तथा मंगलवार रात दोनों घर से भाग गए। इसके लिए युवक ने माल लेकर कोरर पहुंचे अपने पहचान की पिकअप वाहन क्रमांक एचआर 01 एम 7253 में सवार हो गए। रात 11.30 बजे रानवाही के निकट पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना के बाद वाहन का चालक मौके पर वाहन व प्रेमी प्रेमिका को छोड़ फरार हो गया।
कुछ ही देर बाद वहां ग्रामीण जमा हो गए तथा दोनों को इलाज के अस्पताल पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची तथा युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवती के परिजन अस्पताल पहुंच उसे इलाज के लिए बाहर ले गए। घटना में युवती को दायां पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया तथा युवक के कमर में चोटें आई थी। मामले की जांच कर रहे डुवेंद्र सिंह टेकाम ने बताया पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।