पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव में स्टेडियम निर्माण की घोषणा

वार्षिकोत्सव में स्टेडियम निर्माण की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटापारा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरेंगा में रंगारंग वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ जिसमें विद्यार्थियों का प्रदर्शन देखकर दर्शक झूम उठे । छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य ,युगल नृत्य ,सामूहिक नृत्य व नाटकों की प्रस्तुति दी । इस अवसर पर मौजूद स्टेडियम निर्माण के लिये ग्राम के सरपंच केतुमान साहू ने मांग की कहा जिस पर मुख्यअतिथि विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि यदि ग्राम पंचायत से जमीन की स्वीकृति देते हैं तो शीघ्र ही 8 करोड़ की लागत से स्टेडियम निर्माण किया जाएगा। कुमारी भुनेश्वरी एवं साथी ने छत्तीसगढ वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की तथा मुनिया यादव एवं साथी व्दारा झुमकी तरोई रे संगी बोल पर नृत्य की पस्तुति दी गयी । पंथी नृत्य की प्रस्तुति मंजू एवं साथी व्दारा दी गयी । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक नृत्य छत्तीसगढ़ दर्शन रहा ।