पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धान खरीदी 31 तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटापारा - धान खरीदी के लिए अब मात्र एक दिन शेष रह गया है, 31 जनवरी खरीदी की आखिरी तारीख है। इस दिनशाम 5 बजे के बाद किसी भी केन्द्र में कोई खरीदी नहीं होगी । 28 जनवरी को जिला कार्यालय हुई बैठक में कलेक्टर राजेश सुकुमार टोप्पो ने इसके लिये निर्देश भी जारी कर दिये हैं । प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र में दो दिनो के लिये नोडल अधिकारियों को भी नियुक्त कर दिया गया है ताकि अंतिम समय में आने वाला धान किसानों के अलावा अन्य किसी का न हो । अगर ऐसा धान आता है तो सीधे तौर पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश हैं। भाटापारा के 9 धान खरीदी केन्द्रों में करीब 3 लाख 25 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है जो गत वर्ष की तुलना में दो हजार क्विंटल अधिक है ।