हितग्राहियों की दी गईं विभिन्न सामग्री
भास्कर न्यूज - कांकेर
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने सिंगारभाठ नगर सेनानी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में श्रम विभाग से पंजीकृत श्रमिक शाहवाड़ा निवासी शिवराज की मृत्यु होने पर निकटतम वारिस सियाराम, डेढकोहका निवासी संतोष की मृत्यु पर धरमू राम और नहरपुर के ग्राम मांडरादरहा जामगांव निवासी बीरसिंह की मृत्यु पर सोमनसिंह को एक-एक लाख की सहायता राशि दी। जिला अंत्यावसायी विभाग ने देवचंद मरकाम को आटो पैसेंजर टाटा मैजिक वाहन के लिए 3.50 लाख का वितरण किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनांतर्गत जनपद पंचायत कांकेर की दुर्गा स्वसहायता समूह ठेलकाबोड़ को 4 लाख, लक्ष्मी स्वसहायता समूह अर्जुनी को 3 लाख, दुर्गा स्वसहायता समूह कुम्हानखार को 2 लाख रुपए का चेक वितरण किया। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत शिवबती, कानसिंग, लोकेश्वरी और कुमारी बाई को बीस-बीस हजार रुपये के चेक दिए। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बेसिक इलेक्ट्रिकल ट्रेनिंग के तहत रूपेश नेताम, जितेन्द्र दुग्गा, राम विशाल नरेटी, वीरेंद्र भास्कर, अरविंद जुर्री को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। एक्सटेंशन रिफार्म आत्मा योजना के तहत राजोबाई को दस हजार की ऋण राशि और छबिलाल को दस हजार की अनुदान राशि दी गई। नर्सिंग प्रशिक्षण योजना के तहत अमृता मौर्य और मंजू नेताम को 73600 रुपए का वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना के तहत प्रमिला स्व सहायता समूह व्यासकोंगेरा, जय शीतला स्व सहायता समूह बागोडार और सरस्वती स्व सहायता समूह व्यासकोंगेरा को 50- 50 हजार रुपए और प्रगति स्व सहायता समूह कोदाभाठ, एकता स्व सहायता समूह ठेलकाबोड को 25- 25 हजार रुपए की ऋण राशि का वितरण चेक के माध्यम से किया गया। मछलीपालन विभाग द्वारा पुनीतराम, कमलेश, देवलाल, महेश, सानू राम को जाल, केजऊराम, आत्माराम, नंदलाल, केजऊराम, सुकमन, रमधर, दुर्गा, दीना नेताम को आईस-बाक्स का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के 21 बच्चों को 15- 15 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया।
125 बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा कृषक श्रमिक दक्षता उन्नयन योजना के तहत 3 श्रमिकों को कृषि यंत्र किट, समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन नि:शक्तजनों को ट्रायसाइकल, दस हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र, 27 स्व सहायता समूहों को विशेष केन्द्रीय सहायता मद के तहत किराया भंडार हेतु 50- 50 हजार रुपए ऋण राशि का चेक वितरण किया गया। राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा 26 बच्चों को शाला गणवेश का वितरण किया गया ।