टक्कर में एक की मौत
भानुप्रतापपुर - ट्रक और आयशर की टक्कर में आयशर चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम रानवाही स्कूल पारा में 28 जनवरी की रात लगभग साढ़े दस बजे कांकेर से पखांजुर जा रहे आयशर क्रमांक सीजी 19 एच 0855 की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे बी 2417 से हो गई। ट्रक पखांजुर से धान भरकर लखनपुरी जा रही थी। भिड़ंत में आयशर चालक 37 वर्षीय सुजान मित्री पिता कार्तिक राम मित्री निवासी पीवी 34 कापसी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।