पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी में दमकसा की महिलाओं ने बाजी मारी

कबड्डी में दमकसा की महिलाओं ने बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भानुप्रतापपुर
ग्राम सिवनी आमापारा में जय बूढ़ादेव समिति के तत्वावधान में आयोजित कबड्डी व व्हालीबाल की प्रतियोगिता का समापन 28 जनवरी को हुआ। फाइनल मैच कबड्डी पुरुष वर्ग में टेडईकोंदल व बरहेली के बीच खेला गया जिसमें टेडईकोंदल ने जीत हासिल की। महिला वर्ग कबड्डी में दमकसा प्रथम व द्वितीय बरहेली तथा व्हालीबाल पुरुष वर्ग में खरता चारामा प्रथम व द्वितीय लोहत्तर रही।
महिला वर्ग में दमकसा प्रथम, द्वितीय दमकसा बी रही। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सत्र न्यायालय न्यायधीश उमाशंकर मिश्रा, विशेष अतिथि व्यवहार न्यायालय न्यायधीश आदित्य जोशी, अध्यक्षता सेवा निवृत्त जिला न्यायधीश नरसिंह उसेंडी के उपस्थित में विजेता व उपविजेता खिलाडी को नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच सुखिया बाई पुड़ो, दुर्जन सिंह मंडावी, रूपसिंह कोमरे, सुंदर लाल पुड़ो, रामेश्वर भूआर्य, मंशाराम मंडावी, महेश मतलामी, पुरुषोत्तम सिंह, राजेन्द्र मंडावी आदि उपस्थित थे। मंच संचालन माखन लाल प्रजापति ने की।



भानुप्रतापपुर. सिवनी में कबड्डी में जोश दिखाते हुए महिलाएं।



भानुप्रतापपुर के ग्राम सिवनी आमापारा में कबड्डी व वॉलीबाल में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी दिखाई प्रतिभा