साहू समाज ने सीएम से की पुलिस की शिकायत
एसपी को ज्ञापन सौंपा, पर आरोपी अब तक नहीं पकड़ाए
भास्कर न्यूज - कांकेर
जंगलवार कालेज में द्रोणाचार्य भवन के लोकापर्ण तथा शिशु स्वास्थ्य मेला के शुभारंभ करने के लिए कांकेर आए मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को जिला साहू समाज ने नंदलाल के हत्यारे को पकड़े के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
साहू समाज ने सौंपे ज्ञापन में जानकारी दी है कि कि नंदलाल साहू की 8 दिसंबर की रात हत्या कर दी गई थी लेकिन पुलिस अब तक हत्यारों को पकड़ नहीं पाई है। एसपी कलेक्टर समेत राज्य प्रशासन को भी ज्ञापन सौंप प्रदर्शन किया गया लेकिन फिर भी पुलिस आज तक इस हत्या की गुत्थी सुलझा नहीं पाई है। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से इस मामले में अतिशीघ्र पहल करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझाने की मांग की है। इस दौरान समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।