पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्जर सड़क कर देती हैं हालत खराब

जर्जर सड़क कर देती हैं हालत खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कांकेर
ग्राम मलाजकुंड़ुम में जलप्रपात है, जहां दूर दूर से पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पर्यटकों को काफी परेशानी होती है। पर्यटकों को सबसे ज्यादा समस्या यहां तक पहुंचने को लेकर होती है क्योंकि शहर को इस स्थान तक जोडऩे वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। मलाजकुंड़ुम जलप्रपात तक पहुंचने मनकेशरी भावनगर होकर जाते हैं। साथ ही दूसरा मार्ग ग्राम गढ़पिछवाडी होकर जाता है। दोनों ही मार्ग की सड़क बेहद खराब है।
गढ़पिछवाडी से होकर मलाजकुंड़ुम तक का सड़क मार्ग 17.15 किमी 5.80 करोड़ की लागत से 12 फरवरी 2006 को सड़क निर्माण काम शुरू किया गया था। स्पेशल प्रोजेक्ट धमतरी ने निर्माण काम करवाया तथा 2008 में सड़क बनकर तैयार हुई। सड़क निर्माण कार्य इतना घटिया कराया गया की बनने के साल भर बाद ही सड़क का डामरीकरण उखडऩे लगा। मरम्मत तक नहीं कराई गई जिसके चलते सड़क पुरी तरह खराब हो गई। कुछ ऐसा ही हाल दूसरे मार्ग का भी है। ग्राम भावगीर से इच्छापुर तक आधा किमी के सड़क को पीएमजीवाय विभाग ने अधूरा छोड़ दिया है। पंचायत भी इस भाग का निर्माण काम कराने ध्यान नहीं दे रही है जिससे आवागमन में छात्रों, ग्रामीणों के साथ पर्यटकों को काफी परेशानी होती है।




सड़क सुधारने के लिए निविदा हो गई

॥ग्राम मलाजकुंड़ुम तक खराब सड़क की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी। निविदा हो चुकी है। सड़क मरम्मत होने से समस्या का निराकरण हो जाएगा।ञ्जञ्ज आरके गर्ग, कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना विभाग, कांकेर

सड़क मरम्मत की मांग



पर्यटन को बढ़ावा देना जरूरी



ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने 9 जनवरी को ग्राम बेवरती जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खराब सड़क को बेहतर ढंग से बनाने की मांग करते अधूरे पड़े लक्ष्मण झूला को पूरा करने की मांग की है। साथ ही मलाजकुंड़ुम सौंदर्यीकरण, पेयजल, शौचालय, विद्युत सुविधाएं भी मुहैया कराने मांग की है।

मनकेशरी के कमलेश कुंजाम, भूपेंद्र देवांगन, आत्माराम पोटाई, घोटिया के राजकुमार पटेल, भंडारीपारा के कृष्णा यादव, दिनेश यादव ने कहा ग्राम मलांजकुड़म को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने खराब सड़क को बेहतर ढंग से बनाए जाने की जरूरत है। मर्दापोटी के सुशीला मरकाम, रघुवीर मंडावी, शकुन कुरेटी, मैनुराम कावड़े ने कहा पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखा जाना जरूरी है। मर्दापोटी के सरपंच राजेश भास्कर ने कहा मलाजकुंड़ुम तक खराब सड़क के संबंध में जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है। पर्यटकों की संख्या बढऩे से क्षेत्र का विकास रहेगा।



मूलभूत सुविधाएं नहीं



ग्राम मलांजकुड़म पर्यटन स्थल में पेयजल की सुविधा तक नहीं है जिससे यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को काफी परेशानी होती है। मलाजकुंड़ुम पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए जलप्रपात के नीचे बैठने व आराम करने कोई व्यवस्था नहीं है। एक ही जगह पर शेड बना है। मलाजकुंड़ुम में सौंदर्यीकरण की जरूरत है। कई वर्षों से लक्ष्मण झूला अभी भी अधूरा पड़ा है। विद्युत की समुचित व्यवस्था नहीं होने से शाम ढलते ही पर्यटकों की परेशानी बढ़ जाती है। मलाजकुंड़ुम के मुख्य मार्ग से जलप्रपात तक पहुंचने का रास्ता भी काफी खराब है। सुरक्षा तक के कोई इंतजाम नहीं हैं।