- Hindi News
- शिविर में किसानों को कृषि यंत्र वितरिए किए
शिविर में किसानों को कृषि यंत्र वितरिए किए
भास्कर न्यूज - भानुप्रतापपुर
आज ग्राम भैंसाकन्हार डु में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद सदस्य प्यारी बाई बोगा, विजय नेताम और सरपंच जयराम उइके ने किया। एसडीएम प्रकाश सर्वे ने बताया कि आए 85 आवेदनों में 52 का तुरंत निराकरण कर दिया गया। इस मौके पर कृषि विभाग ने नवीन योजना के तहत शत प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र वितरित किए।
उनके अनुसार शिविर में राजस्व विभाग को 34, पंचायत विभाग को 19, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को 3, आदिवासी विकास विभाग को 5, विद्युत विभाग को 5, स्वास्थ्य विभाग को 4, पशुपालन विभाग को 1, खाद्य विभाग को 2, प्रधानमंत्री सड़क योजना को 3, सहकारिता को 1, कृषि विभाग को 5, दूरसंचार विभाग की 1 इस तरह 79 मांग एवं 6 शिकायत मिलाकर 85 आवेदन प्राप्त हुए। आज शिविर में ही कुल 52 आवेदनों का निराकरण किया गया तथा शेष 33 आवेदन लंबित रहे जिनका निराकरण 1 माह में करने समय सीमा निर्धारित की गई। कृषि विभाग द्वारा छग राज्य पोषित नवीन योजना के तहत शत प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र वितरण किया गया।
इसी तरह राजस्व विभाग द्वारा हाटकर्रा के नवलराम एवं श्रीराम तथा तुएगुहान के रमेश राम को कृषि क्षति योजना के अंतर्गत क्षतिपूर्ति राशि का चेक वितरण किया गया। शिविर में सहायक आयुक्त संकल्प साहू, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसके कश्यप, कार्यपालन अभियंता एसके सुल्हरे, जिला श्रम अधिकारी डीपी प्रसाद, प्रभारी तहसीलदार ओपी दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीएल देहारी, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, परियोजना अधिकारी दीपा साहा, पशु चिकित्सा अधिकारी डा एमएस बघेल उपस्थित थे। संचालन अशोक सिंह ठाकुर ने किया।
भैंसाकन्हार में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 85 आवेदन आए