पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिनों से लापता किशोर की मिली लाश, नहीं मिला सुराग

दो दिनों से लापता किशोर की मिली लाश, नहीं मिला सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तिल्दा-नेवरा
सासाहोली रेलवे फाटक के किनारे स्थित एक होटल में काम करने वाला किशोर दो दिनों से लापता था, जिसकी बुधवार की सुबह सासाहोली स्थित नर्सरी की डबरी में लाश मिली। जिस साइकिल को लेकर होटल से वह खाना खाने के लिए निकला था, वह साइकिल नहीं मिली है। वह वहां कैसे पहुंचा, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
सासाहोली के दैहानपारा निवासी सोनू साहू ((१५)) रेलफाटक किनारे स्थित शांति होटल में काम करता था। रोज की तरह वह सोमवार की दोपहर खाना खाने के नाम पर होटल से घर के लिए निकला। वह होटल संचालक की साइकिल को लेकर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा और न ही होटल वापस आया। जब मंगलवार की सुबह सोनू काम पर नहीं आया तो होटल संचालक पता करने उसके घर गया। तब परिजनों ने बताया कि वह तो घर आया ही नहीं है। हम तो यह सोच रहे थे कि वह होटल में ही है। सासाहोली के कुछ लोग बुधवार की सुबह शौच के लिए डबरी की ओर गए तो सोनू की लाश देखी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दो दिनों तक कहां था?
जब पुलिस ने परिजनों के बयान लिए, तब पता चला कि सोनू दो दिनों से लापता था। लेकिन शार्ट पीएम में पता चला है कि उसकी मौत दम घुटने से हुई है। उसके पेट में अनाज के दाने पाए गए हैं, जो पचा नहीं था। यानी उसकी मौत कुछ देर पहले ही हुई है और मौत के कुछ घंटे पहले उसने खाना भी खाया था। लाश सड़ी भी नहीं थी।
शेष पेज 18 पर


हालांकि पुलिस शार्ट पीएम के मुताबिक इसे महज एक हादसा मान रही है, क्योंकि कुछ ही दूरी पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का वाटर फिल्टर प्लांट है। इस प्लांट से निकलने वाले बेकार पानी को उसी डबरी में बहाया जाता है, जहां सोनू की लाश मिली थी। पानी बाहर निकालने के लिए चैंबर बनाया गया है, जिसमें तीन फीट गोले वाले पाइप लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले के बच्चे अक्सर इस तेज बहाव वाले पानी में धींगामस्ती करने आते हैं। पुलिस का अनुमान है कि सोनू भी इस पानी में मस्ती करने आया होगा और हादसे का शिकार हो गया। टीआई सीडी लहरे का कहना है कि पुलिस सोनू के साथियों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश करेगी।