31 जनवरी को कांग्रेस का धरना
ओटगन((सिमगा)) - ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिमगा, भाटापारा शहर, ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में रमन सरकार द्वारा किसानों से किए वादा पूरा नहीं करने के विरोध में 31 जनवरी को दोपहर एक बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मांग की जाएगी कि वादे के अनुरूप धान का समर्थन मूल्य 2100 रुपए, पांच हार्स पावर तक पंप कनेक्शन मुफ्त किया जाए। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के महासचिव संजय पाठक मौजूद रहेंगे। यह जानकारी रिंकू भाटिया महामंत्री ने दी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 30 जनवरी को दोपहर दो बजे ब्लाक प्रमुखों की बैठक होगी।