क्षेत्र में शीतलहर से कांपने लगे लोग
उत्तरी हवाओं के असर से सामान्य से 5 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, दिन में लग रही ठंड।
भास्कर न्यूज - धमतरी
उत्तरी हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में आ रही गिरावट से ठंड बढ़ती जा रही है। गिरते तापमान एवं शीतलहर के कारण दिनभर ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिक आगे ठंड और बढऩे की चेतावनी दे रहे हैं।
लगभग 20 दिन बाद लोगों को फिर से कड़कड़ाती ठंड का एहसास हो रहा है। बीते दो दिनों से ठंड काफी बढ़ी है। दिसंबर व जनवरी के शुरुआत में ठंड का असर देखने को नहीं मिल रहा था। हफ्तेभर पूर्व तो तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस हो गया था, जिसके कारण लोगों के पसीने भी छूटने लगे थे। वर्तमान में पड़ रही ठंड से जिलेवासी कांपने लगे हैं।
शीतलहर की चपेट में पूरा जिला आ गया है। शीतलहर के कारण दिन का न्यूनतम तापमान पंाच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। आऊटरों में ज्यादा ठंड पड़ रही है। रात में ठंड और भी बढ़ जा रही है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास ही रहने का अनुमान मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं।
गर्म कपड़े बाहर निकले
ठंड बढऩे के साथ ही लोगों को गर्म कपड़ों एवं धूप की जरुरत पडऩे लगी है। आलमारी में रखे गर्म कपड़े फिर से बाहर आ रहे। सुबह शाम शहर के चौक चौराहों में अलाव जलने लगे हैं। ठंड इतना ज्यादा बढ़ा है कि दिन में भी स्वेटर की जरुरत महसूस की जाने लगी है। ठंडी हवाएं अपरान्ह 4 बजे से शुरु हो जा रही है। अचानक बढ़ी ठंड से सर्दी जुकाम की शिकायत मिलने लगी है। छोटे बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
तापमान में ५ डिग्री की गिरावट
और बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के निदेशक एमएल साहू ने बताया कि हवाओं का रुख बदल गया है। राजस्थान में चक्रवात आने से उत्तर से ठंडी हवाएं चलने लगी है। मौसम अभी कुछ दिन खुला रहेगा। न्यूनतम तापमान गिर रहा है। अगले दो तीन दिन में ठंड बढ़ सकता है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।