अटल आवास में दबिश, मचा हड़कंप
ञ्चअटल आवास में रहने वालों से किश्त वसूलने निकली नपा की टीम
ञ्चपहले जताई असमर्थता, कड़ाई के बाद दिए प्रत्येक परिवारों ने 5-5 सौ रुपए।
भास्कर न्यूज - धमतरी
नगर पालिका के अधिकारी एचएस घाटे, मिथलेश शर्मा, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, दिनेश शर्मा अतिक्रमण दस्ता टीम के श्यामू सोना, कुश नायक, बंशी दीप और गोविंद पात्रे के साथ बुधवार को विवेकानंद कॉलोनी स्थित अटल आवास में किश्त वसूलने दबिश दिए। टीम ने यहां निवासरत परिवारों से 1-1 हजार रुपए जमा करने निर्देशित किए, तो यहां के लोगों में हड़कंप मच गया। अटल आवास के लोग इकट्ठे हो गए। कई लोग रुपए पटाने असमर्थता जाहिर कर रहे थे। जब अधिकारियों ने अपना कड़ा रूख दिखाए, तो लोगों के जेब से रुपए निकलना शुरू हो गया।
35 हजार रुपए जमा
नपा अधिकारी एचएच घाटे ने बताया कि अटल आवास में 60 परिवार निवासरत है। अधिकांश परिवारों ने भवन का लागत किश्त जमा नहीं किया था। मंगलवार को यहां के सभी परिवारों ने 5-5 सौ रुपए जमा किए। लागत किश्त 35 हजार 5 सौ रुपए जमा हुआ। रहवासियों को अल्टीमेटम दिया गया है कि वे प्रतिमाह 5 सौ रुपए जमा करेंगे, जब तक कि उनका लागत किश्त 25 हजार रुपए जमा न हो जाए।
धमतरी. किश्त वसूलती नगर पालिका की टीम।
धमतरी. अधिकारियों के पहुंचने के बाद रहवासियों का उमड़ा हुजूम।