जगदलपुर. राष्ट़ीय रक्षा अकादमी के दल ने बुधवार को बस्तर ब्लाक में एनआरएलएम के समूह की महिलाओ से मुलाकात कर कार्यों का जायजा लिया। परचनपाल में शिल्पकारों से मुलाकात कर उनके कार्य की सराहना की। सीईओ धनश्याम जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर एम एस रघुवंशी आदि मौजूद थे।