पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोषी साबित फिर भी नहीं कर रहे कार्रवाई

दोषी साबित फिर भी नहीं कर रहे कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - ग्राम पंचायत गढ़पिछवाडी में मनरेगा में सरपंच जयमिला मरकाम, तत्कालीन उपअभियंता बीआर पाल, पंचायत सचिव सुखेन्द्र नाग, रोजगार सहायक संगीता तारम, अनुविभागीय अधिकारी पीएम साहू, प्रभारी तकनीकी समन्वयक रमेश कुमार नेताम को जिला पंचायत लोकपाल कृष्णा प्रसाद सिन्हा ने विभिन्न योजनाओं के करीब 16.09 लाख रुपयों के दुरुपयोग का दोषी पाया था। इन सभी के खिलाफ रिकवरी का आदेश दिया गया था। लोकपाल के विरुद्घ संबंधितों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
हाईकोर्ट ने सिर्फ तकनीकी सहायक कैलाश नेताम को छोड़ शेष सभी के खिलाफ फैसले लोकपाल के फैसले को सही पाया लेकिन उसके बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने इन पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।