क्रेन की चपेट में आया
भानुप्रतापपुर - ग्राम केंवटी में क्रेन की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार ग्राम केंवटी में क्रेन क्रमांक सीजी 07 जेएचओ 0418 के चालक ने लापरवाही पूर्वक क्रेन को चलाते हुए बाइक चालक दरसू राम कोला पिता ठुन्नू राम कोला निवासी झोलिन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दरसूराम को हाथ पैर व सिर में गंभीर चोटें आई जिसे संजीवनी 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में प्राथमिक उपचार के बाद धमतरी रेफर किया गया। पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।