महिला की पिटाई
कांकेर - बडग़ांव थानांतर्गत ग्राम मासुर में एक ग्रामीण ने महिला के घर घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना में महिला को चाटें आई है। पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय रमिला बाई के घर गांव का चमरू राम जाड़े मुर्गा मांगने पहुंचा तथा महिला के साथ गाली गलौज करने लगा। विवाद बढऩे पर घर में रखे लकड़ी से महिला के सिर में वार कर दिया जिससे महिला घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया।