पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिवासी लोक कला महोत्सव एक से

आदिवासी लोक कला महोत्सव एक से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग की बैठक में पारित निर्णयानुसार आदिवासी लोक कला महोत्सव 1 एवं 2 फरवरी को कार्यक्रम स्थल गोंडवाना भवन भीरा वाही में आयोजित है। कार्यक्रम का उद्देश्य बस्तर अंचल के लुप्त हो रहे आदिवासी नृत्य, संगीत एवं गायन के अस्तित्व को बनाए रखना है। साथ ही विमुख हो रही पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जोडऩे एवं बस्तर के लोक कलाकारों को उचित मंच देने एवं बस्तर अंचल के आदिवासियों के विभिन्न वर्गों के बीच मौलिक सांस्कृतिक परंपराओं एवं रीति रिवाजों के अदान-प्रदान करना है। जानकारी संभागीय प्रवक्ता अधीश्वर नेताम ने दी।