शिक्षक पंचायत संघ की बैठक एक को
भानुप्रतापपुर - शिक्षक पंचायत संघ विकासखंड भानुप्रतापपुर की आवश्यक बैठक एक फरवरी को 12 बजे सामुदायिक भवन रेस्ट हाऊस के सामने रखी गई है। बैठक में संघ का पुनर्गठन किया जाएगा। बैठक में विकासखंड के शिक्षक पंचायत को आने की अपील संघ के निरंकार श्रीवास्तव, पंकज बाजपेयी व सहदेव सोनवानी ने की है।